फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अयोध्या के कलाकार करेंगे धर्मशाला बाजार की रामलीला में मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामलीला समिति धर्मशाला बाजार की ओर से धर्मशाला बाजार में रामलीला का मंचन अयोध्या के कलाकारों की ओर से किया जाएगा। रामलीला की शुरुआत 26 सितंबर से होगी जो 15 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

इस बार अयोध्या के नए कलाकार की ओर से मंचन किया जाएगा, जो पिछले वर्ष यहां मंचन नहीं किए थे। रामलीला समिति धर्मशाला बाजार के कार्यकारी अध्यक्ष शिव शंकर दुबे ने बताया कि नवरात्र की पंचमी से रामलीला का शुभारंभ करते हैं। हमारे संगठन की रामलीला का समापन सबसे अंतिम में होता है। रामलीला का शुभारंभ 26 सितंबर को गणेश पूजन, नारद मोह, रावण जन्म, पृथ्वी पुकार राम जन्म से शुरु होगा। 29 सितंबर को भगवान राम की वन यात्रा निकाली जाएगी। दो अक्तूबर विजयादशमी के दिन जटायु उद्धार का मंचन होगा।
चार अक्तूबर को लंका दहन का मंचन लोग देखेंगे। छह अक्तूबर को रावण वध व रावण दहन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 13 अक्तूबर को भरत मिलाप व 15 अक्तूबर को भगवान राम का राजतिलक होगा। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने को लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें