फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशंका:पत्नी के सामने स्टॉफ ने पीटा,आहत था सिपाही-इलाज के लिए छुट्टी ली तो हो गया था निलंबित-जानें कौन है बीमार

Sat, 05 Oct 2024 11:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

संतकबीरनगर निवासी सिपाही पंकज कुमार की बलिया जिले में तैनाती है। अपनी पत्नी की बीमारी को लेकर वह परेशान था। बीमारी के चलते ही अधिक समय तक छुट्टी न मिलने के चलते वह गैरहाजिर चल रहा था। इसकी वजह से सस्पेंड कर दिया गया। वर्तमान में वह घर पर रहकर पत्नी का इलाज करा रहा था।
विज्ञापन
घायल चिकित्सक का उपचार चल रहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. अनुज सरकारी पर हमले के आरोपी सिपाही पंकज ने पत्नी और बच्ची के सामने खुद को पीटे जाने से आहत होकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस जांच में पता लगा है कि बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड के रुपयों को लेकर हुए विवाद में हॉस्पिटल के स्टॉफ ने सिपाही की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

हमले के बाद अस्पताल परिसर में जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को आरोपी सिपाही फिर क्लीनिक पहुंचा। इस दौरान डायल 112 पर फोन कर पुलिसवालों को भी बुला लिया। पुलिसवालों के साथ डॉक्टर के चेंबर में पहुंचते ही अपने पास झोले में छिपाकर रखे हथौड़े से डॉक्टर के ऊपर हमला कर दिया।

सिर पर हथौड़ा लगने से डॉक्टर घायल हो गए। डायल 112 के सिपाही व अन्य लोगों ने पंकज को काबू में किया। हालांकि इस घटना से गुस्साए डॉक्टर के स्टाफ ने पंकज की शुक्रवार को भी पिटाई की। इंस्पेक्टर कैंट संजय सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने अफसरों को भी बताया।

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने भी अस्पताल पहुंच डॉक्टर के परिजनों से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने डॉक्टर से बात कर घटना की जानकारी ली। चेंबर में मौजूद सीसीटीवी कैमरे की जांच की और कार्रवाई के निर्देश दिए।

घायल चिकित्सक की पत्नी से बात करते आईएमए के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के इलाज के लिए छुट्टियां लीं तो कर दिया सस्पेंड
संतकबीरनगर निवासी सिपाही पंकज कुमार की बलिया जिले में तैनाती है। अपनी पत्नी की बीमारी को लेकर वह परेशान था। बीमारी के चलते ही अधिक समय तक छुट्टी न मिलने के चलते वह गैरहाजिर चल रहा था। इसकी वजह से सस्पेंड कर दिया गया। वर्तमान में वह घर पर रहकर पत्नी का इलाज करा रहा था।

गिरफ्तार आरोपी सिपाही - फोटो : अमर उजाला
सिपाही चाहता था कार्रवाई, करवा दिया समझौता
क्लीनिक पर विवाद के बाद पत्नी के सामने पिटाई से आहत होकर शुक्रवार की घटना अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। आरोप यह भी है कि सिपाही कार्रवाई की मांग कर रहा था लेकिन समझा-बुझाकर समझौता करा उसे घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन

घटना के बाद अस्पताल परिसर में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर पक्ष का कहना है कि सिपाही ने ही विवाद किया और डॉक्टर अनुज को धक्का दे दिया था। डॉक्टर पक्ष पिटाई से इन्कार करता रहा।

डॉक्टर पक्ष का कहना था कि उसके सिर में आई चोट उसकी पत्नी की चूड़ी की वजह से आई है। सिपाही ने डॉक्टर और उनके लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया। पिटाई से सिर में भी चोट लगने की बात कही थी। शुक्रवार को वह दोबारा तैयारी के साथ डॉक्टर की क्लीनिक पर पहुंचा था। उसने अपने साथ एक झोला लिया था। झोले में डॉक्टर के पर्चे के अलावा एक हथौड़ा भी रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें