फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विधायक के भाई भोलेंद्र का एक और साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के खिलाफ अशोभनीय पोस्ट में बताई जा रही भूमिका, कई अन्य की भी चल रही है जांच
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने विधायक के भाई भोलेंद्र पाल सिंह के साथी कृष्णभान सिंह को कोनी तिराहे से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कृष्णभान सिंह कुशीनगर जिले के अहिरौली क्षेत्र के महुई गांव का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, कृष्णभान सिंह को आबकारी एक्ट में दर्ज केस के तहत गिरफ्तार किया गया है। कृष्णभान ईंट-भट्ठे पर अवैध शराब बनाने और बेचने के कार्य में सक्रिय रूप से शामिल था। इससे पहले पुलिस ने आरोपी भोलेंद्र सिंह और उसके ईंट भट्ठे पर अवैध शराब बनाने के मामले में संदिग्ध मुंशी गुलरिहा के टिकरिया निवासी राममिलन को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।
विज्ञापन


कृष्णभान पर भोलेंद्र को उकसाकर पोस्ट डलवाने का आरोप
आरोप है कि कृष्णभान सिंह ने ही शराब के नशे में धुत विधायक के भाई को उकसाकर अशोभनीय टिप्पणी वाली पोस्ट डलवाई थी। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच चल रही है। पुलिस का दावा है कि मोबाइल कॉल डिटेल और डिजिटल डेटा की मदद से जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा। पुलिस पिपराइच थाने में दर्ज एक केस में संतोष विक्रम सिंह और मोनू सिंह नामक दो अन्य आरोपियों की तलाश में भी दबिश दे रही है। यह आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर हैं और पुलिस लगातार उनके पता लगाने में जुटी है।



कई और लोगों के भी शामिल होने की आशंका
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में कई और लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान और भूमिका की जांच अभी भी जारी है। पुलिस मोबाइल कॉल, सोशल मीडिया ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी साधनों से जांच को तेज कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कृष्णभान सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ एक से अधिक धाराओं में केस दर्ज हैं, जिनमें आबकारी एक्ट के तहत अवैध शराब निर्माण और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के आरोप शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई में ढील नहीं दी जाएगी और सभी आरोपियों को कानून के कटघरे में लाया जाएगा।



विधायक के भाई को रिमांड पर लेगी पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस विधायक के भाई भोलेंद्र पाल सिंह को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस का मानना है कि रिमांड पर लेने के बाद उन लोगों तक पहुंचा जा सकता है कि जिन्होंने सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके भी खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गोलघर में पुतला जलाकर विरोध जताया
विधायक के भाई भोलेंद्र पाल सिंह का पुतला कुछ लोगों ने गोलघर चौकी के सामने जलाकर विरोध जताया। उनका कहना था कि अशोभनीय टिप्पणी अक्षम्य है। इस दौरान वहां पर पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें