फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लोहिया एन्क्लेव आवासीय योजना में 24 फ्लैटों का आवंटन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया राशि जमा न करने पर कार्रवाई, 15 नवंबर तक खाली करने के निर्देश
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने लोहिया एन्क्लेव आवासीय योजना फेज-1 और फेज-2 में बकाया धनराशि जमा न करने पर बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने कुल 24 फ्लैटों का आवंटन निरस्त करते हुए सभी आवंटियों को 15 नवंबर तक भवन खाली करने के निर्देश जारी किए हैं।
जीडीए की ओर से इन फ्लैटों पर बकाया भुगतान को लेकर बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद राशि जमा न होने पर यह कदम उठाया गया है। अब संबंधित भवनों पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है और चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा में खाली न करने की स्थिति में फ्लैटों को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि 15 नवंबर के बाद यदि किसी ने अवैध रूप से भवन पर कब्जा बनाए रखा, तो सीलिंग और हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्रवाई में लगने वाला व्यय अवैध रूप से रहने वाले व्यक्तियों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें