गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हुई जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव समिति एवं खेल विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय टेबल टेनिस बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक वर्ग में अक्षित खेतान और बालिका वर्ग में सोनल कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग में दूसरे स्थान पर अक्षत जायसवाल और तीसरे पर कृष्णा चौहान रहे। बालिका में अंशु द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण अवसर पर मुख्य अतिथि जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह ने विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर सिंह, आजाद सिंह, राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी विनोद पांडेय, आशीष जायसवाल, संजय शर्मा, संजीव, कन्हैया कुमार व अन्य उपस्थित रहे।