फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी, यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शेड्यूल 26 अक्तूबर 2025 से 28 मार्च 2026 तक रहेगा प्रभावी
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर एयरपोर्ट ने विंटर शेड्यूल 2025-26 जारी कर दिया है। यह शेड्यूल 26 अक्तूबर 2025 से 28 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। नए शेड्यूल में यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों तक आसान, नियमित और तेज हवाई कनेक्टिविटी मिलने जा रही है।
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, इस बार कुल 20 रेगुलर फ्लाइट्स चलाईं जाएंगी। इसमें दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ानें शामिल हैं। स्पाइसजेट, इंडिगो, एयर इंडिया और गो फर्स्ट जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने अपने उड़ान समय तय कर दिए हैं। दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा फ्लाइट्स रहेंगी।
विज्ञापन

स्पाइसजेट की तीन रेगुलर फ्लाइट्स सुबह, शाम और रात के अलग-अलग स्लॉट में ऑपरेट होंगी। इसके अलावा इंडिगो और एयर इंडिया की सर्विस भी उपलब्ध रहेगी। मुंबई के लिए स्पाइसजेट की डायरेक्ट फ्लाइट हफ्ते में छह दिन रहेंगी। वहीं, इंडिगो की फ्लाइट्स बंगलूरू, हैदराबाद और कोलकाता के लिए रोजाना उड़ान भरेंगी। अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट्स तय की गई हैं। बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए एयरपोर्ट ने अपनी सुविधाओं को भी अपग्रेड किया है। अब यात्रियों को डिजिटल सिक्योरिटी सिस्टम, एडवांस पार्किंग मैनेजमेंट, मॉडर्न चेक-इन काउंटर और आरामदायक वेटिंग लाउंज की सुविधा मिलेगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग और ई-बोर्डिंग प्रक्रिया को भी और सरल बनाया गया है।
विज्ञापन



दिल्ली के लिए दिनभर में फ्लाइट्स
दिल्ली रूट पर अब दिनभर में तीन स्लॉट में स्पाइसजेट की फ्लाइटें उपलब्ध रहेंगी। सुबह 8:15 बजे, शाम 7:40 बजे और रात 8:15 बजे। इसके अलावा एयर इंडिया और गो फर्स्ट की भी डेली सर्विस रहेगी। मुंबई के लिए स्पाइसजेट और इंडिगो दोनों की सीधी फ्लाइटें तय की गई हैं। स्पाइसजेट की उड़ानें शाम 6:15 और रात 7:25 बजे संचालित होंगी, जबकि इंडिगो की फ्लाइटें दोपहर 1:15 और शाम 4:20 बजे निर्धारित हैं। इंडिगो ने बंगलूरू के लिए भी डेली डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा दी है। पूर्वांह्न 11:05 बजे लैंडिंग और दोपहर 1:55 बजे उड़ान भरेगी। साथ ही कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए भी इंडिगो की नियमित उड़ानें जारी रहेंगी। एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट सप्ताह के चुनिंदा दिनों में संचालित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें