गोरखपुर। खराब मौसम और तेज हवा-बारिश के कारण बाधित हुई हवाई सेवाएं रविवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर सामान्य हो गईं। मौसम खुलते ही सभी उड़ानें निर्धारित समय पर शुरू हो गईं, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
शनिवार को तेज बारिश और हवा के कारण मुंबई और कोलकाता से आने वाले विमान वाराणसी डायवर्ट कर दिए गए थे। इस वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर करीब चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा था। मौसम सामान्य होने के बाद रविवार को उड़ानों का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो गया।
सुबह दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट निर्धारित समय से 10 मिनट पहले गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरी। वहीं, मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट करीब एक घंटे 25 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता से आने वाली उड़ानें अपने तय समय पर गोरखपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, अब सभी विमानों का संचालन नियमित रूप से हो रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं।