फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हमले के बाद ससुराल गया था आरोपी रविंद्र, फोन से पत्नी का लिया था हालचाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को शाहपुर में तीन सहकर्मियों पर गड़ासे से हमला कर आरोपी रविंद्र ने फैलाई थी दहशत
विज्ञापन


पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (पीजीएसएस) शाहपुर में पशुओं को संभालता था आरोपी
महराजगंज (गोरखपुर)। शाहपुर में पीजीएसएस के तीन सहकर्मियों पर हमले के बाद आरोपी रविंद्र ससुराल महराजगंज के मिठौरा गया था। वहां फोन से पत्नी से हालचाल लेकर सिसवा निकल गया था। वहीं घटना से पहले उसने अपने भाई से फोन पर बातचीत की थी। ये बातें आरोपी से पूछताछ में पुलिस के सामने आईं।
शाहपुर इलाके स्थित पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (पीजीएसएस) के तीन सहकर्मियों पर बुधवार को गड़ासे से हमला कर आरोपी महराजगंज निचलौल के बेदौली गांव निवासी रविंद्र सोनकर ने दहशत फैलाई थी। शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय के मुताबिक, आरोपी रविंद्र बहुत ही शातिर है। उसने पहचान छिपाने के लिए घटना के बाद दाढ़ी, मूंछ के साथ ही सिर भी मुंडवाया लिया था। आरोपी से पूछताछ कर घटना से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त की गई। आरोपी का कहना था कि बेटी से हंसी मजाक करने पर जौनपुर के विवेक सिंह पर हमला किया था। इस दौरान बचाने आए दो सहकर्मियों को भी चोटें आई थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घायलों में विवेक सिंह और सुरक्षा गार्ड सुखल कुमार के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। उन्हें मेडिकल कॉलेज के जनरल वार्ड में रखा गया है। वहीं एक अन्य घायल सहायक कर्मचारी अर्तनेश्वर राय पहले ही ठीक होकर घर जा चुके हैं। अर्तनेश्वर की तहरीर पर ही हत्या की कोशिश का केस आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया है। इस केस की विवचेना शुरू कर दी गई है। साक्ष्य एकत्रित कर जल्द चार्जशीट भी दाखिल की जाएगी।


साल भर पहले महराजगंज में घर से सटे मिशनरी स्कूल में भी कर चुका है नौकरी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी के निचलौल थाना क्षेत्र के बैदौली गांव के टोला बनरहिया स्थित घर पर बृहस्पतिवार को ताला लटका हुआ था। आस-पास के ग्रामीणों ने बताया कि रविंद्र सोनकर चार भाइयों में दूसरे नंबर का है। चारों भाई करीब दो दशक से परिवार के साथ एक दूसरे से अलग रहते हैं। बड़ा भाई साइकिल पर बाजार में जाकर सब्जी बेचता है। जबकि रविंद्र सोनकर एक वर्ष पहले गांव से सटे मिशनरी स्कूल में पशुओं की देखरेख करता था। वहीं तीसरे नंबर के भाई के कहने पर गोरखपुर गया था। वहां भी रविंद्र सोनकर पशुओं की देखरेख करता था। तीसरे नंबर का भाई खलीलाबाद में रहकर वाहन चलाता है। जबकि सबसे छोटा भाई ससुराल के नेवासा की भूमि पर परिवार के साथ रहता है।
पत्नी करती है मजदूरी
ग्रामीणों ने बताया कि रविंद्र सोनकर के हिस्से की करीब 50 डिस्मिल भूमि कृषि योग्य है। निचलौल वन रेंज के जंगलों से सटा हुआ है। रविंद्र की दो बेटियां व एक बेटा है। सबसे छोटा बेटा है। जबकि सबसे बड़ी बिटिया है, वो बचपन से मामा के घर रहती है। वहीं बीच वाली बेटी करीब 15 वर्ष की है। रविंद्र सोनकर की पत्नी गांव में मजदूरी करने के साथ ही बच्चों की देखरेख करती है।



पड़ोसियों ने बताया कि रविंद्र सोनकर हर शनिवार को घर आता था। बीते शनिवार को भी घर आया था। पड़ोसियों ने बताया कि दो माह पहले रविंद्र सोनकर मामा के घर रहने वाली बड़ी बिटिया को साथ लेकर गोरखपुर गया था। वहां कोई उसकी बेटी से हंसी मजाक कर नजदीकियां बढ़ा रहा था। इसके चलते वह अपनी बेटी को ससुराल छोड़ दिया था।
विज्ञापन


-
रात में अचानक पुलिस पहुंचने से मच गया था हड़कंप
पड़ोसियों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस रविंद्र सोनकर को पकड़ने के लिए सबसे पहले गांव आकर उसके भाई को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस एक शख्स के साथ बुधवार के देर रात रविंद्र सोनकर के घर पर छापा डाला था। इस दौरान कई घंटों तक हड़कंप मचा रहा। सभी लोग यह जानना चाह रहे थे कि आखिर रविंद्र ने ऐसा क्या कर दिया कि उसे पुलिस खोज रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें