शाहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक युवक की मौत हो गई। सोमवार की रात वह भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोया। सुबह मां उठाने गई लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर में उसके ई-रिक्शा से एक युवती घायल हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस उसे थाने ले गई। वहां से शाम को वह घर लौटा था। तबसे वह तनाव में था। जानकारी के अनुसार, जंगल तुलसीराम बिछिया कुम्हार टोला निवासी ऋषि प्रजापति (28) ई-रिक्शा चलाकर जीवनयापन करता था। सोमवार को दोपहर में उसके रिक्शे में एक युवती बैठी।