सहजनवां। पनिका गांव निवासी सविता पुत्री राम नारायण की शादी संतकबीरनगर बखिरा थाना के बरडाढ़ निवासी सोनू राम के साथ पांच जून 2022 को हुई थी। विदाई के बाद कुछ दिन ससुराल में ठीकठाक चला। इसके बाद पति और ससुराल के लोग दहेज के लिए ताना मारने लगे। चार पहिया और एक लाख रुपये मायके से लाने के प्रताड़ित करने लगे। मायके के लोगों को जानकारी हुई उन्होंने असमर्थता जाहिर की। इसके बाद पति और ससुराल के लोगों ने सात मार्च 2023 को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति सोनू राम, ससुर राम तिलक, सास राजमती, ननद अंजनी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया।