फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिवाली बाद गोरखपुर होकर चलेगी दो पूजा स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना से सुपौल और लुधियाना से कटिहार के बीच चलाई जाएंगी
विज्ञापन

गोरखपुर। दिवाली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने लुधियाना से सुपौल और लुधियाना से कटिहार के बीच दो पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनें अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा के रास्ते चलाई जाएंगी।
एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04656 लुधियाना-सुपौल अनारक्षित पूजा स्पेशल 22, 23 एवं 24 अक्तूबर को लुधियाना से सुबह 11:30 बजे चलेगी और और दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 7:20 बजे छूटकर सुपौल (बिहार) रात 9:00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04655 सुपौल-लुधियाना अनारक्षित पूजा स्पेशल 23, 24 एवं 25 अक्तूबर को सुपौल से रात 11:00 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 10:50 बजे छूटकर तीसरे दिन लुधियाना सुबह 07:50 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 04658 लुधियाना-कटिहार पूजा स्पेशल 22 अक्तूबर को लुधियाना से रात 11:35 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से शाम 6:50 बजे छूटकर तीसरे दिन कटिहार सुबह 07:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04657 कटिहार-लुधियाना पूजा स्पेशल 24 अक्तूबर को कटिहार से सुबह 10:00 बजे चलकर गोरखपुर से रात 9.40 बजे छूटकर दूसरे दिन लुधियाना शाम 6:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें