फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वाहनों के चालान के बाद सेल्फी लेकर ग्रुप में भेजेंगे यातायात पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नो पार्किंग : हेड कांस्टेबल की देखरेख में चालान किए गए वाहनों को यार्ड में भिजवाया जाएगा
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर में नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान करने पर इसकी सेल्फी लेकर यातायात पुलिस कर्मी यार्ड प्रभारी व गामा कंट्रोल के ग्रुप में भेजेंगे। इसके बाद हेड कांस्टेबल की देखरेख में चालान किए गए वाहन को यार्ड में भिजवाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, शहर में यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस एवं नगर निगम संयुक्त रूप से अभियान चला रहा है। अभियान के तहत सड़क पर नो पार्किंग में खड़े चार पहिया वाहनों का भी चालान किया जा रहा है। यही नहीं इन वाहनों को क्रेन से यातायात यार्ड लाकर खड़ा कराया जा रहा है।
विज्ञापन


रुपये लेकर गाड़ी छोड़ने का आरोप, जांच शुरू
बीते बुधवार को यातायात पुलिस ने शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों का चालान किया गया। अभियान के दौरान नो पार्किंग जोन में खड़ी एक चार पहिया गाड़ी का चालान कर उसे यार्ड भिजवाया गया, लेकिन गाड़ी यार्ड तक नहीं पहुंची। बाद में पता चला कि रुपये लेकर गाड़ी को रास्ते में छोड़ दिया गया। इसकी जानकारी होने पर एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी सीओ कमलेश सिंह को देते हुए एक पत्र जारी किया। पत्र में निर्देश दिया कि चालान किए गए वाहनों के साथ सेल्फी लेकर यातायात पुलिस कर्मी यार्ड प्रभारी व गामा कंट्रोल के ग्रुप पर फोटो भेजेंगे। इसके बाद हेड कांस्टेबल की देखरेख में चालान किए गए वाहन को यार्ड में भिजवाएंगे।
-
मौके पर 500 तो यार्ड से 1000 रुपये जुर्माना पड़ता है भरना
ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बताया कि नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ी के चालान होने पर मौके पर 500 रुपये जुर्माना देना पड़ता है। वहीं, वार्ड में क्रेन के जरिए खींच कर लाए गए चार पहिया वाहन का चालान शुल्क एक हजार रुपये हो जाता है। इसकी रसीद भी दी जाती है।
विज्ञापन


कोट
अभियान के दौरान चालान किए गए वाहनों के साथ यातायात पुलिस कर्मी सेल्फी लेकर यार्ड प्रभारी व गामा कंट्रोल के ग्रुप पर फोटो अपलोड करेंगे। इसके बाद यार्ड तक वाहन लाने की जिम्मेदारी हेड कांस्टेबल को देंगे। होमगार्ड जवान पर वाहन छोड़ने के मामले की जांच सीओ से कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें