फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लंबे इंतजार के बाद झूम के बरसे बदरा...आज भी राहत के आसार

Fri, 13 Sep 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पश्चिमी हवाओं की द्रोणिका के सक्रिय होने से मौसम में बृहस्पतिवार को बदलाव आया। इससे लंबे समय बाद अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार की शाम तक 24 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की है। शुक्रवार को भी बादल छाए रहने के साथ बारिश का अनुमान जताया है। 16 सितंबर तक मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


मानसून के कमजोर होने से लोग इस बार अच्छी बारिश के लिए तरस गए। इधर, कुछ दिनों से रिमझिम और बूंदाबांदी से लोगों को संतोष करना पड़ रहा था। पश्चिमी हवाओं की द्रोणिका के सक्रिय होने से मौसम में आए बदलाव के चलते बुधवार की शाम को रिमझिम बारिश हुई। रात में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई तो बृहस्पतिवार की सुबह तक रुक-रुक कर होती रही। बारिश होने से पूरे दिन मौसम सुहाना रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें