फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महंगे शौक का चक्कर.. नंदनी फंसी तो कइयों को फंसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
देह व्यापार प्रकरण: पुलिस के सामने नंदनी ने उगले राज-अनिरुद्ध और उसकी पत्नी पहुंचाती थीं लड़कियां
विज्ञापन

शहर के कई अपाॅर्टमेंट के फ्लैटों में गई थी नंदनी
गोरखपुर। महंगे शौक और हाई-फाई जिंदगी के सपने को पूरा करने के लिए नंदनी उर्फ परी (20) गलत धंधे में उतर गई। अधिक कमाई के चक्कर में भोली-भाली लड़कियाें को भी फंसाकर इस दलदल में धकेल दिया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद नंदनी ने देह व्यापार मामले के कई राज उगले हैं। पुलिस के मुताबिक, नंदनी ने बताया कि अनिरुद्ध और उसकी पत्नी लड़कियों की सप्लाई करती थी।
नंदनी ने बताया कि जब भी रेशमा को देखती थी, उसके हाथ में महंगे मोबाइल रहते थे। वह हमेशा कार या किसी की बाइक पर बैठकर आती थी। उससे दोस्ती कर ली। तब उसने कहा कि साथ नौकरी करेगी तो वह भी महंगे मोबाइल और लक्जरी जीवन जी सकेगी। जब देह व्यापार की बात बताई तो हैरानी हुई। इसके बाद हामी भर दी। वर्ष 2024 के जुलाई माह में रेशमा ने उसे अनिरुद्ध ओझा से मिलवाया। इसके बाद मेकअप करके कई फोटो अनिरुद्ध ने खींचा।
विज्ञापन

उसने बताया कि सुंदर चेहरा होने की वजह से परिवार वाले नंदनी को प्यार से परी बुलाते थे। नंदनी का कहना है कि रुपये की लालच में बड़ी गलती हो गई।
शादीशुदा है नंदनी
नंंदनी के पकड़े जाने के बाद उसकी मांग में सिंदूर देखकर पुलिस भी चौंक गई। पूछताछ में नंदनी ने बताया कि वह जब 18 साल की थी, तब उसकी शादी कर दी गई थी। लेकिन कुछ दिन बाद पति से झगड़ा कर वह अपने देवरिया सलेमपुर स्थित घर आ गई। इसके बाद अपने हाई-फाई सपने को पूरा करने गोरखपुर आई और मोहद्दीपुर के ओरियन मॉल के पीछे एक किराए का कमरा लिया। उसके बगल में ही एक लड़की के घर पर रेशमा आती थी, उससे दोस्ती हो गई। रेशमा की चाल-ढाल देखकर वह सम्मोहित हो गई।

कार से ले जाते थे अनिरुद्ध व उसकी पत्नी
नंदनी ने बताया कि जब भी धंधे के सिलसिले में कहीं जाना होता था, तब कस्टमर के पास तक कार में बैठाकर अनिरुद्ध और उसकी पत्नी रूचि साथ ले जाते थे। वहां छोड़कर अगले दिन फिर खुद ऑटो से घर वापस जाती थी। कस्टमर से 10 हजार रुपये अनिरुद्ध को मिलते थे, इसमें से चार हजार रुपये उसे मिलते थे। रातभर रहने के बाद फोन पे या नकद रुपये उसे अनिरुद्ध से मिल जाते थे। इसके बाद देवरिया की कुछ और लड़कियाें को भी अनिरुद्ध से मिलवाया था। इसमें से केवल दो लड़कियां ही उसके जाल में फंसी थीं। चार पांच देह व्यापार का नाम सुनकर घर निकल गई थीं।
होटल फ्लाई इन के कमरों में भी होता था गंदा काम
नंदनी ने बताया कि शाहपुर स्थित होटल फ्लाई इन में हमेशा कमरों में 10 से अधिक लड़कियां उपलब्ध रहती थीं। कस्टमर के आने पर वहां के कमराें में जाती थीं। होटल में हमेशा अनिरुद्ध रहता था, उसके इशारे पर ही हर काम होता था।

40 लोगों के संपर्क में आ चुकी है नंदनी
नंदनी ने बताया कि जुलाई से ही धंधे में उतरी थी। इतने दिनों में अब तक 40 लोगों के संपर्क में आई। इसमें सबसे अधिक 45 से 55 वर्ष तक के अधेड़ की संख्या थी। नंदनी ने ये भी बताया कि होटल में कम, लेकिन शहर के कई अपार्टमेंट के फ्लैट में वह अधिक बार जा चुकी है। घर खाली होने पर अधिकतकर लोग घर पर बुलाते थे। फ्लैट तक अनिरुद्ध ही लेकर जाता था। कई बार बुलाने वालों की बात नहीं मानने पर वे नाराज होते थे और अनिरुद्ध को कॉल कर शिकायत करते थे। तब अनिरुद्ध दूसरी लड़की लेकर आता था। इसमें एक भी रुपये नहीं मिलते थे। कई बार ऐसा हुआ कि बुलाने वालों की हरकतों से परेशान होकर भागना भी पड़ा।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया था अश्लील फोटो
नंदनी ने बताया कि तीन माह पहले इंस्टाग्राम पर एडिट कर अश्लील फोटो किसी ने वायरल कर दिया था। इसके बाद साइबर थाने में शिकायत भी की थी। अनिरुद्ध भी इंस्टाग्राम पर उसका फर्जी अकाउंट चलाता था। उसकी ढेर सारी फोटो अपलोड कर रखी थी। उसने केवल अपनी आईडी पर एक फोटो जो कि झांसी में खिंचवाया था, उसे अपलोड किया था। नंदनी ने बताया कि 10वीं तक की पढ़ाई पूरी कर ली है। देवरिया के एक कॉलेज में 11वीं में प्रवेश लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें