फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिवाली से पहले फिर सक्रिय हो गए मिलावटी मिठाई के धंधेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
धंधेबाज खराब मिठाई से तैयार की गई नई मिठाई को फिर उन्हीं दुकानों पर पहुंचा रहे
विज्ञापन

गोरखपुर। त्योहार के मौके पर बाजार में मिठाइयों की मांग कई गुना बढ़ जाती है और इसी का फायदा उठाने के लिए धंधेबाज सक्रिय हो गए हैं। खराब हो चुकी मिठाइयों को दोबारा नई मिठाई के रूप में तैयार किया जा रहा है। बर्फी, लड्डू और पेड़ा जैसी मिठाइयों में मिलावट की आशंका अधिक रहती है। तीन दिन पहले ही निजामपुर मुहल्ले में एक कारखाना में मिलावटी मिठाई मिली थी। जांच में पता चला कि धंधेबाज मिलावटी मिठाई की बड़ी खेप देवरिया और कुशीनगर में भेज रहे थे।
विज्ञापन

पिछले साल दशहरा से दिवाली के बीच लगातार अभियान चलाकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी मिठाइयों का बड़े पैमाने पर खुलासा किया था। खराब रिफाइंड व शीरा से सस्ती मिठाइयों को तैयार कर छोटी दुकानों पर बेंचा जा रहा था। यह भी पता लगा था कि धंधेबाज कई जगह मिठाई का कारखाना बना लिए हैं और वहां से तैयार मिठाइयों को बड़ी दुकानों पर भेज रहे हैं। लगातार कार्रवाई से कुछ दिन तक तो धंधा रुका था, लेकिन त्योहार नजदीक आते ही फिर खेल शुरू हो गया। निजामपुर में मिलावटी मिठाई बनाने का खेल पकड़ा भी जा चुका है। छानबीन में पता लगा कि त्योहार के लिए धंधेबाजों ने अभी से जाल फैलाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि धंधेबाजों पर कार्रवाई के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें