फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अपराध और अपराधियों के खिलाफ अपनाएं जीरो टॉलरेंस नीति

विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों की समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में जमीन कब्जाने की शिकायत पर कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि किसी की भी जमीन पर कब्जा नहीं होना चाहिए। यदि कोई दबंग या भू-माफिया ऐसी हिमाकत कर रहा हो तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएं।
विज्ञापन




सीएम योगी ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराना संवेदनशील सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए किसी को चिंता या घबराने की जरूरत नहीं है। हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।



उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं। इसमें किसी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन




जनता दर्शन में इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।





बच्चे से बोले सीएम-जन्मदिन पर पौधा जरूर लगाना



गोरखपुर। सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन करने आए बाल श्रद्धालुओं पर जमकर प्यार-दुलार बरसाया। उन्होंने बच्चों से खूब बातें कीं, चॉकलेट गिफ्ट की और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। सभी बच्चों से उनका नाम पूछा, कहां से आए हैं और किस क्लास में पढ़ते हैं, इसकी जानकारी ली। सीएम योगी ने बच्चों से बेहद आत्मीय तरीके से संवाद करने के साथ उनसे हंसी ठिठोली भी की। वसुंधरा एनक्लेव निवासी विद्याधर गुप्ता का बेटा आरव अपनी बहनों अविका गुप्ता और आश्विका गुप्ता के साथ पहुंचा था। तभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर इन बच्चों पर पड़ गई और उन्होंने उन्हें पास बुला लिया। बातचीत में सीएम योगी को जैसे ही यह पता चला कि आज आरव का जन्मदिन है तो उन्होंने चॉकलेट और आशीर्वाद देकर उसे जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने आरव से कहा कि आज एक पौधा जरूर लगाना।





सुबह गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन कर मंदिर परिसर का किया भ्रमण



गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में सप्ताह भर चलने वाले श्रद्धांजलि समारोह के अंतर्गत शनिवार को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ में सम्मिलित होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार सुबह दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने सुबह गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री मंदिर की गोशाला में पहुंचे और गोसेवा करते हुए वहां कुछ समय व्यतीत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें