फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होली को लेकर चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से होली को लेकर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। आठ मार्च से ट्रेनें चलेंगी, जो गोरखपुर होकर जाएंगी।
विज्ञापन

मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार, आनंद विहार टर्मिनस से मुजफ्फरपुर के लिए होली विशेष गाड़ी का संचलन आठ मार्च से होगा। इसी के साथ सियालदह से गोरखपुर के लिए होली विशेष गाड़ी का संचलन सियालदह से आठ मार्च होगा। वहीं अमृतसर से सहरसा जाने के लिए होली विशेष गाड़ी का संचलन अमृतसर से आठ मार्च से किया जाएगा। इसी के साथ सरहिंद से जयनगर के लिए चलाई जाने वाली होली विशेष गाड़ी का संचलन सरहिंद से सात मार्च होगा।
विज्ञापन

आनंद विहार टर्मिनल से होली स्पेशल गाड़ी छह व 10 मार्च से चलाई जाएगी। इसके साथ ही कुछ गाड़ियों के निरस्त व मार्ग परिवर्तन किया गया है। भागलपुर से जम्मूतवी जाने वाली भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस छह मार्च को निरस्त रहेगी। साथ ही आनंदनगर-बृजमनगंज स्टेशनों के मध्य इंजीनियरिंग कार्य के लिए ब्लाक दिए जाने के कारण गाड़ियों का पुनर्निर्धारण तथा शॉर्ट टर्मिनेशन, शॉर्ट ओरिजिनेशन किया जाएगा। इसमें नकहा जंगल-गोंडा डेमू गाड़ी सात मार्च को नकहा जंगल से 100 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी। गोरखपुर-बढ़नी डेमू गाड़ी सात मार्च को बढ़नी के स्थान पर आनंदनगर स्टेशन पर सुबह 10.40 बजे पहुंचेगी। इसके साथ ही बढ़नी-गोरखपुर डेमू गाड़ी बढ़नी के स्थान पर आनंदनगर स्टेशन से शाम 4.35 बजे चलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें