फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रास्ते में रोककर दुष्कर्म की धमकी देने का आरोप, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र की एक काॅलोनी की युवती ने तीन मनबढ़ों पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कॉलोनी के अभिषेक उर्फ कल्लू, जयहिंद उर्फ कुन्नू और रविंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों परिवारों में जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा है।
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके परिवार में तीन बहनें, भाभी और एक 70 वर्ष के बीमार पिता रहते हैं। दो भाइयों में से एक बिहार और दूसरा दिल्ली में नौकरी करते हैं। कॉलोनी के मनबढ़ आए दिन महिलाओं को घर में घुसकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता का आरोप है कि आठ जुलाई को तीनों आरोपियों ने हम बहनों को धमकी दी थी। 14 जुलाई को मेरी भाभी अपने दो बच्चों काे ट्यूशन क्लास से लेकर रात करीब आठ बजे घर लौट रही थीं। एफसीआई गेट पर तीनों मनबढ़ों ने उन्हें रोक लिया और घर में घुसकर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पड़ोसियों का जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। आए दिन इसको लेकर विवाद हो रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें