फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियाे वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवाया
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा पुलिस ने पिपराइच थाना क्षेत्र की एक किशोरी को झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान चोरीचौरा के डुमरी खास निवासी रवि कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, किशोरी की मां ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला कर आरोपी रवि मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगा था। बाद में एक दिन अपना घर देखने के बहाने बुलाया। वहां बेटी से दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें