फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाली आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवाया दिया। पुलिस ने जब किशोरी का मेडिकल कराया तो वह गर्भवती मिली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की युवती का आरोप है कि 12 मई को उसकी 13 वर्षीय बहन को गांव के दूसरे टोले का रहने विष्णु नामक युवक जबरन हाथ पकड़कर ले जाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसे लेकर चला गया। पीड़िता की बहन की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी मेडिकल परीक्षण में गर्भवती पाई गई है। गुलरिहा पुलिस ने आरोपित विष्णु को अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें