फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 16.39 लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मामलों के पीड़ितों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया, एक मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

गोरखपुर। दो युवकों को जमीन दिलाने व क्रिप्टो में रुपये दोगुना करने का झांसा देते हुए जालसाजों ने ठग लिया। दो मामलों में 16.39 लाख रुपये हड़पे गए हैं। रुपये देने में आनाकानी करने पर पीड़ितों ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। एक मामले में पुलिस ने केस कर लिया है।
कैंपियरगंज क्षेत्र के निवासी बाबूलाल जायसवाल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कस्बा निवासी अभिषेक श्रीवास्तव ने उनसे जमीन बेचने के नाम पर 6.89 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद रजिस्ट्री में टाल मटोल करने लगा। रुपये मांगने पर आरोपी उनके साथ बदसलूकी करने लगा। एसएसपी के निर्देश पर पीपीगंज पुलिस ने आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव समेत उसके दो भाइयों अनुराग श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव व उसके पिता शैलेंद्र श्रीवास्तव पर केस दर्ज जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में पीपीगंज निवासी गिरिजा ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कैंपियरगंज क्षेत्र के कस्बा निवासी युवक पर क्रिप्टो में रुपये दोगुने करने के नाम पर उनसे 9.50 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर केस दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें