गोरखपुर। दुकान में काम करते हुए दुकानदारों का 13.34 करोड़ रुपये गबन के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुर्दिलपुर गैस गोदाम गली निवासी अनुज अग्रवाल ने चार अक्तूबर को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी महालक्ष्मी कंवेंसर्स के नाम से गोविंद भवन, ईस्माइलपुर में दुकान है। उनकी दुकान पर काम करने वाले गीडा इलाके के बरवार गांव निवासी संदीप कुमार उनका नाम बताकर कई दुकानदारों से 13.34 लाख रुपये ले लिए। कोतवाली पुलिस धोखाधड़ी की धारा में केस दर्जकर रविवार को नखास चौराहा के पास से उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।