फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर पार्षद चुनाव लड़ने का आरोप, निलंबन कर जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड 48 के निर्दलीय पार्षद बबलू प्रसाद गुप्ता उर्फ छठी लाल पर लगाए गए गंभीर आरोप
विज्ञापन

गोरखपुर। वार्ड नंबर 48 धर्मशाला बाजार से निर्वाचित पार्षद बबलू प्रसाद गुप्ता उर्फ छठीलाल पर एक व्यक्ति ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता मनीष कुमार जायसवाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल में भी शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि बबलू प्रसाद मूल रूप से सामान्य जाति (कमलापुरी वैश्य) से हैं, लेकिन उन्होंने उत्तर प्रदेश की पिछड़ी जाति ‘कसौधन’ का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित वार्ड से चुनाव लड़ा और निर्वाचित हुए। मनीष ने पार्षद को निलंबित करते हुए जांच की मांग की है।
मनीष ने आरोप लगाया कि कमलापुरी जाति बिहार में भले ही पिछड़ी श्रेणी में आती हो, लेकिन उत्तर प्रदेश में यह सामान्य वर्ग में है। इसके बावजूद उन्होंने पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर चुनाव आयोग और प्रशासन को गुमराह किया। मनीष ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पार्षद बबलू गुप्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता मनीष किसी दूसरे के उकसावे पर दो साल से फर्जी शिकायतें कर रहे हैं। ताकि मेरी छवि धूमिल हो। उनकी सभी शिकायतें बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें