गुलरिहा। क्षेत्र में स्थित दुकान से कैमरा बुक करके ऑपरेटर से रास्ते में लूट करने वाले आरोपी को गुलरिहा पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। इसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी सेमरा नंबर दो तारानगर काॅलोनी निवासी आलोक राज के पास से लूट का डीएसएलआर कैमरा सेट बरामद कर घटना में शामिल स्कूटी सीज कर दी।
जंगल एकला नंबर दो पिराड़ा टोला निवासी धर्मेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि 10 सितंबर की शाम पांच बजे एक एक्टिवा स्कूटी से अज्ञात युवक कैमरा बुक करने आया। बुकिंग के बाद ऑपरेटर दीपक कैमरा लेकर युवक के साथ चला गया। युवक ने रास्ते में ऑपरेटर से कैमरा और उसका मोबाइल छीनकर और फरार हो गया। पुलिस अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी छेड़छाड़ व पाॅक्सो एक्ट में पहले जेल जा चुका है।