फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हैंडपंप के पाइप से पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र में हैंडपंप के पाइप से पत्नी की हत्या के आरोपी पति को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान क्षेत्र के जंगल छत्रधारी गांव के सन्नी निषाद के रूप में हुई। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सन्नी बंगलुरू में रहकर मजदूरी करता था। घटना के 10 दिन पहले वह घर आया था। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसे लेकर आए दिन विवाद होता था। 11 जुलाई की रात में पत्नी व तीन बच्चे कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि देर रात नशे में धुत युवक घर पहुंचा और तीनों बच्चों को जगाकर छत पर सोने के लिए भेज दिया। इसके बाद पत्नी से कहासुनी करने लगा। इसी दौरान हैंडपंप के हैंडल से पत्नी के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे चिलुआताल थाना क्षेत्र निवासी मृतका के भाई जितेंद्र साहनी ने पुलिस को तहरीर दी थी। पिपराइच थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें