फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एबीवीपी ने राज्यसभा सांसद रामजी लाल का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की महानगर इकाई ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन की विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन करने के साथ महाराणा प्रताप चौक पर उनका पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बयान की निंदा करते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान सर्वोपरि है। इस तरह की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा कि राणा सांगा भारतीय इतिहास के महान योद्धा थे, जिनके शौर्य और बलिदान का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। महानगर सह मंत्री अभिषेक मौर्या ने कहा कि इस टिप्पणी ने देशवासियों की भावनाओं को आहत किया है। इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ सिंह, प्रांत सहमंत्री अर्पित कसौधन, ओमकार मिश्र, राजवर्धन, आलोक गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी, आदित्य सिंह, सृजन मिश्रा, निखिल राय, हर्षित मालवीय, विपुल तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें