फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 99 हजार में बिके अभिषेक, 86 हजार रुपये में राहुल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर वेटरन प्रीमियर लीग 2025 का शुभारंभ 27 जून को
विज्ञापन


लीग में खेलेंगी आठ टीमें, खिलाड़ियों की हुई नीलामी
गोरखपुर। गोरखपुर वेटरन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 27 जून से शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में आठ टीमें खेलेंगी। बुधवार को इन टीमों के खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें सभी फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
नीलामी में 147 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। खिलाड़ियों की बेस प्राइज दो हजार रुपये थी। नीलामी के दौरान आठ फेंचाइजियों ने मिलकर 128 खिलाड़ियों की बोली लगाई। ऐसे 19 खिलाड़ी जिनकी बोली नहीं लगी उन्हें कमेटी ने रिजर्व में रखा है। नीलामी में सर्वाधिक 99 हजार रुपये की बोली अभिषेक मिश्र की लगी। राहुल यादव 86 हजार, अमन अग्रवाल 78 हजार, अशोक कुमार यादव 66 हजार, अवधेश कुमार 65 हजार और नीरज यादव 60 हजार रुपये में बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में खेलने वाली टीमों में इस्ट्रेन चैलेंजर, आरव फाइटर, पाॅम किंग, स्पेयर बर्ड, तुषार स्ट्राइकर, सुपर जाइंटस, बलदेव प्लाजा, जीबी कंट्रक्शन की टीम शामिल हैं। नीलामी के दौरान उपाध्यक्ष राम समुझ शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेद्र विश्वकर्मा, आकाश सिंह दुर्गेश सिंह, शुभम सिंह, राकेश, दुर्गेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें