फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ओपन स्काई रिसॉर्ट में काम करने वाले युवक से 85.41 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजों ने दिल्ली में सरकारी और कॉरपोरेट पार्टियों में कैटरिंग का ठेका दिलाने का दिया था झांसा
विज्ञापन

युवक ने दिल्ली निवासी मैनेजर समेत 10 के खिलाफ शाहपुर थाने में दर्ज कराया केस
गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र स्थित ओपन स्काई रिसॉर्ट में डिजिटल लीड और मैनेजमेंट का काम देखने वाले महराजगंज के नौतनवां घुसवा कला गांव निवासी पुनीत मिश्रा से ठगी हो गई। जालसाजों ने दिल्ली में सरकारी व व कॉर्पोरेट पार्टियों की कैटरिंग का ठेका दिलाने का झांसा देकर उनसे 85.41 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने रिसॉर्ट के पूर्व मैनेजर समेत 10 के खिलाफ शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया है।

पुनीत मिश्रा ने बताया कि उनके रिश्तेदार का शाहपुर के पादरी बाजार में ओपन स्काई रिसॉर्ट है। जहां वह डिजिटल लीड और मैनेजमेंट का काम देखते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात रिसॉर्ट में काम करने वाले दिल्ली पहाड़गंज निवासी मैनेजर नीरज वर्मा से हुई। धीरे-धीरे नीरज और रिसॉर्ट के अन्य कर्मचारियों से उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। पुनीत ने बताया कि नीरज और उसके साथियों ने उन्हें झांसा दिया कि दिल्ली में सरकारी और निजी कॉरपोरेट पार्टियों की कैटरिंग का ठेका दिलाया जा सकता है। इस काम में भारी मुनाफा मिलेगा, लेकिन पहले निवेश करना होगा। मुनाफे के लालच में पुनीत ने अपने दोस्तों को भी इस काम में निवेश के लिए राजी कर लिया। यह सिलसिला 28 अप्रैल से 30 जुलाई 2025 तक चलता रहा। इस दौरान जालसाजों ने अलग-अलग लोगों से बातचीत कर विश्वास भी दिलाया। कुछ दिन तक उनके खाते में रुपये आए, लेकिन बाद में अचानक आने बंद हो गए। जब पुनीत ने इसकी जानकारी ली तो नीरज और उसके साथी कभी पेमेंट लेट होने तो कभी बिल रोकने जैसी बातें कहकर टालमटोल करने लगे। इसके बाद ठगी का अहसास हुआ तो पुनीत ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने पुलिस ऑफिस जाकर प्रार्थना पत्र दिया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने सोमवार देर रात केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन



1.8 करोड़ रुपये लगाए, 22.59 लाख ही वापस मिले
पीड़ित ने बताया कि 33 कैटरिंग प्रोजेक्ट्स के नाम पर आरोपियों के खातों में बैंक और यूपीआई से कुल 1.08 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। शुरुआत में कुछ विश्वास दिलाने के लिए उनके और दोस्तों के खातों में 22 लाख 59 हजार रुपये वापस भेजे भी गए। इससे पुनीत और उनके साथी आश्वस्त हो गए और रकम निवेश करते रहे।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
शाहपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दिल्ली पहाड़गंज एआपी क्यूटीआर नंबर 50 मोतिया खान निवासी मैनेजर नीरज वर्मा, डीएलएफ कैपिटल ग्रीन मोदीनगर निवासी साजनजीत सिंह, प्रवीण, प्रेम पटेल, रुचिका ढींगरा, अमित पांडेय, रविशंकर, संजय उर्फ देवानंद साहनी, दीपिका वर्मा और अमर सिंह वर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


-
- वर्जन
पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खातों में ट्रांजेक्शन के विवरण जुटाए जा रहे हैं। साइबर टीम भी जांच में सहयोग कर रही है। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर ठगी की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें