फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सहजनवां में युवती व पिपराइच में मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक तनाव और गरीबी से जूझ रहे थे दोनों
विज्ञापन

दोनों ने घर में फांसी का फंदा लगाकर दी जान
पाली/पिपराइच। जिले के दो अलग-अलग इलाकों में बुधवार और बृहस्पतिवार को आत्महत्या की दो घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पहली घटना में सहजनवां थाना क्षेत्र की युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक कर जान दे दी और दूसरी घटना में पिपराइच थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सहजनवां क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी निशा (20) ने बुधवार की रात छत की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची घघसरा पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। गांव के लोगों ने बताया कि निशा की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब है। पिता की मृत्यु कई वर्ष पहले हो चुकी थी। घर की जिम्मेदारी एक निजी स्कूल में झाड़ू-पोछा का काम करने वाली उसकी मां पर थी। निशा के दो छोटे भाई हैं, वह दोनों पढ़ाई करते हैं। परिजनों और ग्रामीणों का मानना है कि गरीबी और मानसिक दबाव के कारण निशा ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम खड़राईच की है। मजदूर जयराम निषाद (28) ने बृहस्पतिवार दोपहर में फंदे से लटक कर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, जयराम दिहाड़ी मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह काम पर गया लेकिन दोपहर में घर लौटकर अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसका शव कुंडे से लटक रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि मृतक ने शराब पी रखी थी और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें