फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पोस्ट ऑफिस से पैसा निकालने गए युवक की सड़क पर गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़ीराम। कौड़ीराम पोस्ट ऑफिस से रुपये निकालने गए 40 वर्षीय युवक अनिल पांडेय की मंगलवार को मौत हो गई। गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार निवासी अनिल पांडेय मंगलवार को ऑटो से पोस्ट ऑफिस कौड़ीराम पहुंचे थे। उन्होंने ऑटो सर्वोदय किसान इंटर काॅलेज के पास खड़ा किया और बांसगांव मार्ग पर स्थित पोस्ट ऑफिस तक पैदल गए। वहां से उन्होंने 3,500 रुपये की निकासी की। इसके बाद बाहर निकलते ही अनिल पांडेय चक्कर खाकर गिर पड़े। उनके नाक से खून आने लगा। स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के स्वास्थ्य संबंधी विवरणों और पोस्ट ऑफिस से निकासी के क्रम की जांच की जा रही है। फिलहाल मामला आकस्मिक मृत्यु के रूप में दर्ज किया गया है। परिजनों का कहना है कि अनिल पांडेय स्वस्थ थे और अचानक चक्कर आने से यह घटना हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें