फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेमिका से मिलने गए युवक की धुनाई, पुलिस को सौंपा

Wed, 14 May 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का प्रेम-प्रसंग पड़ोस के गांव की एक युवती से था। सोमवार की रात प्रेमिका से मिलने गांव के सीवान के बाहर बाइक से पहुंचा था। यह देख कर ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर धुनाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का पड़ोस गांव के एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार की रात्रि में 10 बजे के करीब युवक अपनी बाइक से प्रेमिका के गांव के सीवान में पहुंचा। पहले से प्रेमिका वहां मौजूद थी। दोनों को ग्रामीणों ने मिलते जुलते देख लिया। इसके बाद युवक को पकड़ने के लिए दौड़ा लिया। युवक बाइक छोड़ कर भागने लगा। कुछ दूर दौड़ाने के बाद ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर खूब धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी विजय मौर्य पुत्र रामवचन के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें