फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मछली पकड़ने गए युवक की चिलुआ नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया
विज्ञापन


भटहट। भैरवा के रहने वाले कैलाश निषाद (44) की मंगलवार को चिलुआ नदी में डूबने से मौत हो गई। शाम को घटना स्थल से तीन किमी दूर उसका शव एसडीआरएफ ने बरामद किया। आशंका जताई जा रही कि कांटे में मछली फंसने के बाद वह हाथ से पकड़ने के लिए झुका और नदी में चला गया। शव मिलने के बाद गुलरिहा थाना पुलिस ने उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

भैरवा गांव का रहने वाला कैलाश साइकिल से सोमवार सुबह घर से निकला था। परिजनों को बताया था कि वह मछली पकड़ने के लिए चिलुआ नदी जा रहा है। देर शाम तक वापस नहीं आया तो परिजन तलाश करते हुए नदी किनारे गए। वहां उसकी साइकिल, कपड़ा और गमछे से ढकी पांच मछलियां मिलीं। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि वह नदी किनारे मछली पकड़ते हुए दिखा था। डूबने की आशंका में परिजन ने गुलरिहा थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस रात होने की वजह से पूछताछ कर लौट गई। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ टीम के साथ दोबारा पहुंची और नदी में कैलाश की तलाश शुरू की। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल से तीन किमी दूर युवक का शव बरामद हो गया है। गुलरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें