फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को नंगा कर पीटा: गोरखपुर में मनबढ़ों ने युवक को पीटा, जेब से निकाल लिए रुपये- दी जान से मारने की धमकी

Thu, 12 Jun 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पीड़ित युवक के पिता ने मंगलवार दिए तहरीर में लिखा है कि उनका 18 वर्षीय पुत्र बीते 4 मई को रिश्तेदारी में गया हुआ था। वह रात में खाना खाकर टहल रहा था। उसी समय चेहरा ढके कुछ युवक कट्टा दिखाकर उसे गांव के दक्षिण की ओर लेकर चले गए। वहां उसे मारपीट कर जेब से तीन हजार रुपया निकाल लिया।
विज्ञापन
मारपीट के बाद वीड़ियो वायरल करने की धमकी भी दी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोला (गोरखपुर)। रिश्तेदारी में गए एक युवक को रात में कुछ अन्य युवकों ने निर्वस्त्र कर पीटा और उसका वीडियो भी बना लिया। आरोपी युवक चेहरा ढके हुए थे। वीडियो में एक युवक असलहे से फायरिंग करता दिख रहा है। अब इसका वीडियो वायरल होने लगा है। पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर गोला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है।
विज्ञापन


पीड़ित युवक के पिता ने मंगलवार दिए तहरीर में लिखा है कि उनका 18 वर्षीय पुत्र बीते 4 मई को रिश्तेदारी में गया हुआ था। वह रात में खाना खाकर टहल रहा था। उसी समय चेहरा ढके कुछ युवक कट्टा दिखाकर उसे गांव के दक्षिण की ओर लेकर चले गए।

वहां उसे मारपीट कर जेब से तीन हजार रुपया निकाल लिया। इसके बाद खाते से भी ऑनलाइन 1400 रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों ने पुत्र को निर्वस्त्र कर के डंडा से पीटाई की और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। इस संबंध में थाना प्रभारी अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें