फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, हादसे में झुलसे 9 लोग- 2 मासूम भी

Wed, 11 Jun 2025 06:36 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

महुअवा  उर्फ़ कटैया  निवासी श्रीराम निषाद के घर मुंडन कार्यक्रम चल रहा था। इस उपलक्ष्य पर शाम को घर पर ही प्रीतिभोज का कार्यक्रम था, जिसके लिए खाना तैयार किया जा रहा था। इसी बीच अचानक खाना बनाने के दौरान सिलेंडर मे आग लग गया। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआवा उर्फ कटैया गांव में दिन में प्रीतिभोज कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। इस दौरान अचानक खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग जाने से 2 बच्चों सहित 9 लोग आग के चपेट में आ गए।

विज्ञापन


गंभीर रूप से झूलसे लोगों को स्थानीय लोगो की मदद से जिला अस्पताल मे भर्ती  किया गया, जिसमें सभी झुलसे लोगों की हाल नाजुक बनी हुई है। सिलेंडर मे आग लगाने से एक बाइक और टेंट भी जल कर हुआ खाक हो गया है। 
महुअवा  उर्फ़ कटैया  निवासी श्रीराम निषाद के घर मुंडन कार्यक्रम चल रहा था। इस उपलक्ष्य पर शाम को घर पर ही प्रीतिभोज का कार्यक्रम था, जिसके लिए खाना तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच अचानक खाना बनाने के दौरान सिलेंडर मे आग लग गया। आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक नौ लोग ओमप्रकाश जायसवाल, विंध्यवासिनी  विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, मोलउ, वकील, लोहार, सत्येंद्र निषाद , सुरेश निषाद, कमलेश विश्वकर्मा, जीपू झुलस गए। इनमें दो बच्चे सहित नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। चार लोग जिला अस्पताल मे भर्ती है और पांच लोग गोरखपुर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें