हरपुर बुदहट के धोबौली के विंध्याचल ने पत्नी से विवाद के बाद की खुदकुशी
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में शनिवार रात विंध्याचल (30) ने पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोबौली निवासी विंध्याचल (30) ने शनिवार रात साढ़े दस बजे के करीब पत्नी से विवाद के बाद कमरे में बंद कर लिया। इसके रात में किसी समय पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मदनमोहन मिश्रा ने फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तुड़वाया और शव को नीचे उतरवाया। इसके पुलिस ने छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। विंध्याचल घर पर ही रहता था। उसकी दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद दोनों पुत्रियों व पत्नी का रोकर बुरा हाल था। बता दें कि एक दिन पहले पहले खोराबार क्षेत्र के रायगंज निवासी मंजेश पासवान (28) ने पत्नी से कहासुनी कमरे में पंखे से उसी की साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी।