फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चपरासी की नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से चार लाख की ठगी

Fri, 10 Oct 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाज ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में नौकरी लगवाने का दिया था झांसा
विज्ञापन

महिला को दिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और बाउंस चेक

सात साल बाद एडीजी के आदेश पर चौरी चौरा पुलिस ने दर्ज किया केस

सरदार नगर। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में नौकरी लगवाने का झांसा देकर जालसाजों ने महिला से चार लाख की ठगी कर ली। उसके बेटे को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। सात साल बाद एडीजी जोन के आदेश पर बृहस्पतिवार को चौरीचौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलारी निवासी तारामती देवी पत्नी रामईश्वर साहनी ने अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गोरखपुर को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। तारामती ने बताया कि मई 2018 में गोरखपुर में एक शादी समारोह के दौरान उनकी मुलाकात शाहपुर थाना क्षेत्र के आरोग्य मंदिर निवासी कृष्ण मुरारी पुत्र राम कोमल से हुई थी।
विज्ञापन

कृष्ण मुरारी ने कहा कि पावर कारपोरेशन विभाग में उसकी अच्छी पकड़ है। आप के बेटे बिट्टू साहनी को चपरासी की नौकरी दिला सकता हूं। उसके झांसे में आकर तारामती ने आरोपी को चार लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने तीन जून 2018 को बिट्टू साहनी को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया। जब बिट्टू उक्त लेटर लेकर लखनऊ स्थित पावर कारपोरेशन कार्यालय पहुंचा तो वहां अधिकारियों ने बताया कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी है।
महिला के अनुसार, जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में उसने दो चेक 1.49 लाख रुपये के दिए, लेकिन उसके खाते में धनराशि न होने के कारण दोनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद जब तारामती और उनके बेटे ने पैसे की मांग की तो आरोपी उन्हे डराने-धमकाने लगा। एडीजी जोन गोरखपुर के आदेश पर चौरीचौरा पुलिस ने आरोपी कृष्ण मुरारी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि एडीजी के निर्देश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही है। जांच में फर्जी नियुक्ति पत्र और लेनदेन से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें