फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सराफा मंडी में बिना पंजीकरण के चल रहा था मिठाई बनाने का कारखाना

विज्ञापन
विज्ञापन
40 किलोग्राम खोआ- मिठाई नष्ट कराई गई, दिया गया नोटिस
विज्ञापन

कौवाबाग चौकी के एक नजदीक आइसक्रीम विक्रेता को भी नोटिस
झुंगिया बाजार में बिना पंजीकरण के चल रही किराना की दुकान को बंद कराया

गोरखपुर। सराफा मंडी में बिना पंजीकरण संचालित एक मिठाई का कारखाना रविवार को पकड़ा गया। इसमें बिना साफ-सफाई के ही मिठाइयां बनाई जा रही थीं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यहां तैयार करीब 40 किलोग्राम खोआ और बूंदी से बनी मिठाईयों को नष्ट कराया। संचालक के पास एफएसएसएआई का वैध पंजीकरण नहीं था, जिस पर विभाग ने उसे नोटिस जारी किया गया।
इसके अलावा झुंगिया बाजार में एक दुकान को एक्सपायरी माल बेचने के आरोप में बंद कराया गया। कौवाबाग इलाके में बिना पंजीकरण के चल रही आइसक्रीम के दुकानदार को भी नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रविवार को रेती रोड, इलाहीबाग, विजय चौक, गोलघर, मोहद्दीपुर, बशारतपुर और शाहपुर क्षेत्र में जांच की। इस दौरान पता लगा कि सराफा मंडी इलाके में एक घर में मिठाई बनाने का काम होता है। टीम वहां पहुंची तो खराब खोआ से मिठाई बनाई जा रही थी। यहां से खोआ व बूंदी से बनी 40 किलोग्राम मिठाइयों को नष्ट कराया गया। कारखाना संचालक को भी पंजीकरण नहीं होने पर नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

कौवाबाग पुलिस चौकी के पास एक आइसक्रीम विक्रेता की भी जांच की गई। जांच में पाया गया कि वह बिना खाद्य पंजीकरण के आइसक्रीम बेच रहा था और फ्रीजर में रखे उत्पादों पर निर्माण व समाप्ति तिथि अंकित नहीं थी। विभाग ने उसे भी नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। झुंगिया बाजार में चल रही एक किराना दुकान को टीम ने बंद कराया। शिकायत है कि इस दुकान से एक्सपायरी सामग्री ही अधिक बेची जाती है। दुकानदार को भी पंजीकरण नहीं होने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से 10 दुकानों को नोटिस जारी किया गया। खोआ और बूंदी से बनी 40 किलोग्राम मिठाई को नष्ट कराया गया। इसके अलावा बाघागाड़ा से पनीर के तीन नमूने लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें