फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति जेवर गिरवी न रख दे, इसलिए गढ़ी 12 लाख के आभूषण चोरी की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर पुलिस ने किया खुलासा, सीसीटीवी और पूछताछ में सामने आई सच्चाई
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के एक घर से 12 लाख रुपये के जेवर चोरी की सूचना फर्जी निकली। पुलिस ने गलत सूचना देने वाली रेलकर्मी की पत्नी के पास से जेवरात बरामद कर लिया है। महिला बीमार है और एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल, महिला को आशंका थी कि कहीं उसका पति जेवर गिरवी न रख दे, इसलिए उसने यह कहानी गढ़ी थी।
एम्स के नंदानगर दरगहिया निवासी रेलकर्मी सुरेश प्रसाद की पत्नी श्वेता पासवान ने पुलिस को सूचना दी थी कि शुक्रवार सुबह वह अपने घर में रखे 12 लाख रुपये के सोने के गहनों पर लोन लेने के लिए रेलवे कॉलोनी स्थित एसबीआई बैंक गई थीं। मनचाही रकम न मिलने पर गहनों को स्कूटी की डिक्की में रखकर लौट रही थीं। रास्ते में रेलवे पावर हाउस के पास दो बाइक सवारों ने रोककर आगे पुलिस चेकिंग की बात कहकर रोक लिया और बातों में उलझाकर स्कूटी की डिक्की से गहने निकाल लिए। इस आधार पर थाना शाहपुर में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और बयान के आधार पर तथ्यों का मिलान किया। पूछताछ में श्वेता का रवैया संदिग्ध पाया गया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि चोरी की कहानी झूठी थी और सारे गहने उसके पास ही हैं। दरअसल, श्वेता के पति ने कुछ माह पहले बैंक में जेवर गिरवी रखकर लोन लिया था। जिसे बृहस्पतिवार को छुड़ा कर घर लाया था। महिला को आशंका थी कि कहीं पति दोबारा जेवर न गिरवी रख दे। इसलिए श्वेता ने टप्पेबाजी की झूठी सूचना दे दी थी। बरामद आभूषणों में गले का हार, नथिया की झाली, जेंट्स व लेडिज अंगूठियां, कान की बालियां, चेन, झुमका, मांगटीका आदि शामिल हैं।

कोट
वादिनी बीमार हैं। उन्होंने सच्चाई कबूल कर ली। लिहाजा चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें