फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रत्येक थानों में घायल महिलाओं की चोट परीक्षण के लिए बनेगा एक कमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस मुख्यालय से जारी किया गया निर्देश
विज्ञापन

महिला होमगार्ड और चौकीदार की होगी तैनाती, थानों से 1800 वर्ग फीट जमीन का मांगा गया ब्योरा
गोरखपुर। अब जिले के हर थानों में महिलाओं के चोट आदि परीक्षण के लिए एक कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय से प्रदेश के सभी जिलों के लिए निर्देश जारी हुए हैं।
मुख्यालय से आदेश के मुताबिक, महिलाओं की चोट आदि के परीक्षण के लिए शहरी थाने में 1800 वर्ग फीट जगह में एक कक्ष का निर्माण कराना होगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के थानों में 1500 वर्ग फीट जगह उपलब्ध करानी होगी। भूमि उपलब्धता के विवरण के साथ खसरा खतौनी पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद मुख्यालय से बजट जारी किया जाएगा। थानों में नवनिर्मित होने वाले कक्ष में होमगार्ड्स व ग्रामीण प्रहरियों की डयूटी लगाई जाएगी। खासकर इसमें महिलाओं को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा व सुविधाओं को ध्यान में रखकर थानों में एक अलग कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। अभी थाने में महिला पुलिस कर्मियों के लिए बने कक्ष में चोट का परीक्षण कराया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें