फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर से आज निकलेगी शोभायात्रा, सीएम योगी करेंगे अगुवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरक्षपीठाधीश्वर और सीएम योगी सुबह करेंगे गुरु गोरक्षनाथ का विशिष्ट पूजन
विज्ञापन

दोपहर में गोरक्षपीठाधीश्वर का होगा तिलकोत्सव कार्यक्रम, मानसरोवर रामलीला मैदान में प्रभु राम का करेंगे राजतिलक
गोरखपुर। विजयादशमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर से गोरक्षपीठाधीश्वर व सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पूर्व सुबह 9:20 बजे गोरक्षपीठाधीश्वर श्रीनाथ जी का पूजन करेंगे। साथ ही गोरखनाथ मंदिर में समस्त देव विग्रहों का पूजन करेंगे। दोपहर में गोरक्षीठाधीश्वर का तिलकोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। शाम को भव्य शोभायात्रा निकलेगी।
दो अक्तूबर की सुबह 9:20 बजे विजयादशमी को गोरक्षपीठाधीश्वर गुरु गोरक्षनाथ जी का विशिष्ट पूजन करेंगे। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित समस्त देव विग्रहों का पूजन गोरक्षपीठाधीश्वर की ओर से किया जाएगा। दोपहर एक बजे से अपराह्न तीन बजे तक गोरक्षपीठाधीश्वर का तिलकोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन

शाम चार बजे से गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पीठाधीश्वर, गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लेकर रथ पर सवार होंगे। तुरही, नगाड़े व बैंड बाजे की धुन के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर पहुंचेगी। यहां गोरक्षपीठाधीश्वर, गोरक्षपीठ से जुड़े मानसरोवर मंदिर पर देवाधिदेव महादेव व अन्य देव विग्रहों की पूजा-अर्चना, अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद शोभायात्रा मानसरोवर रामलीला मैदान पहुंचेगी। यहां चल रही रामलीला में वह प्रभु श्रीराम का राजतिलक करेंगे। साथ ही श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण व हनुमानजी का पूजन कर आरती करेंगे। रामलीला मैदान से शोभायात्रा पुनः गोरखनाथ मंदिर पहुंचेगी और शाम सात बजे से दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने परिसर में पारंपरिक प्रसाद का वितरण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें