फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निजी फर्म करेगी याेगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह व संस्कृति केंद्र निजी हाथों में सौंपने की तैयारी
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र को निजी संचालन में देने का निर्णय लिया है। संचालन, रखरखाव और प्रबंधन के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दी गई है। इच्छुक फर्मों के साथ 20 अगस्त को प्री-बिड मीटिंग होगी। नौ सितंबर को तकनीकी बोली खोली जाएगी।
प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि लाइसेंस अवधि नोटिफाइड प्रारंभ तिथि से दो वर्षों के लिए होगी। जिसे आवश्यकता और स्वीकृति मिलने पर दो वर्ष और बढ़ाया जा सकेगा। संपत्ति का संचालन, रखरखाव और प्रबंधन पूरी तरह लाइसेंसधारी की जिम्मेदारी और जोखिम पर होगा। जीडीए की अनुमति से पहली मंजिल पर मामूली आंतरिक परिवर्तन की छूट दी जाएगी। लाइसेंस स्पेस का हैंडओवर मिलने के 90 दिनों के भीतर संचालन कार्य शुरू कर परिसर को उपयोग के लिए तैयार करना होगा। निजी हाथों में दिए जाने वाले हिस्से में भूतल पर स्थित 259 सीटों वाला स्मॉल ऑडिटोरियम, वीआईपी रूम, दो ग्रीन रूम, दो रिहर्सल रूम, प्रदर्शनी हॉल, मीडिया सेंटर, तथा प्रथम तल पर कैंटीन, स्टोर, किचन, पुस्तकालय, कॉन्फ्रेंस रूम, पैंट्री और अन्य हॉल शामिल हैं। जबकि ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर स्थित बड़ा ऑडिटोरियम, दो ग्रीन रूम, वीआईपी रूम और दो रिहर्सल रूम का उपयोग जीडीए स्वयं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां होंगी ये गतिविधियां
परिसर का उपयोग सरकारी कार्यक्रम, कॉर्पोरेट मीटिंग्स, उद्योग संगठनों की बैठकें, सांस्कृतिक, कला और मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम जैसे फूड फेस्टिवल, नाटक, संगीत, सत्संग, मोटिवेशनल स्पीच के लिए किया जा सकेगा। इसके अलावा रेस्टोरेंट व फूड एंड बेवरेज सेवाएं, क्षेत्रीय कला, हस्तशिल्प, पुस्तक मेले जैसी प्रदर्शनियां और थिएटर ग्रुप्स के प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी इसका उपयोग संभव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें