फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिछिया में बनेगा नया बिजली घर, खोजी जा रही जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचंड गर्मी में बिछिया में हमेशा रहती है ज्यादा बिजली कटौती की समस्या
विज्ञापन


गोरखपुर। प्रचंड गर्मी में बिछिया में बिजली कटौती की समस्या ज्यादा रहती है जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए बिछिया में नया बिजली घर बनाने की योजना है। इसके लिए जमीन की तलाश की शुरू कर दी गई है।

बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन की ओर से बिछिया में तीन जगहों पर जमीन दिखाई गई है। इन स्थान पर बिजली घर की स्थापना पर मंथन चल रहा है। बताया जा रहा है कि 2020 में बिछिया में बिजली घर के निर्माण के लिए रुपये भी मिले थे। बिजली निगम को जो भी जमीन दिखाई गई, वहां बड़े वाहनों का पहुंचना संभव नहीं था। असुरन स्थित लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र की जमीन भी दिखाई गई लेकिन दूरी ज्यादा होने के कारण यहां उपकेंद्र बनाने का कोई फायदा मिलता नहीं दिखा। बिछिया में लगभग तीन वर्ष तक जमीन की तलाश के बाद रुपये वापस कर दिए गए। उसी समय दिव्यनगर उपकेंद्र के लिए मिले रुपये भी वापस किए गए दिव्यनगर में जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है। इसके बाद बिछिया में नया बिजली घर बनाने के लिए कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
बिछिया में बिजली घर बनने से यहां के उपभोक्ताओं को कटौती से राहत मिलेगी। जमीन के लिए एसडीएम से चर्चा हुई है। तीन जगह जमीन दिखाई गई है। अन्य जगह भी उचित जमीन की तलाश की जा रही है।
-सतीश कुमार जायसवाल, अधिशासी अभियंता, मोहद्दीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें