फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल गेट पर छात्र पर किया जानलेवा हमला, तीन पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी छात्रों से पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन

झुमिला बाजार। बड़हलगंज थानाक्षेत्र में गांधी इंटर कॉलेज महुआपार के गेट पर मंगलवार सुबह छात्र आर्यन पर बाहरी छात्रों ने हमला कर दिया। घायल छात्र ने किसी तरह स्कूल में भागकर जान बचाई। इस दौरान जानकारी पर कर्मचारियों ने तीन हमलावर छात्रों को पकड़ लिया और पुलिस सौंप दिया।
पोहिला निवासी आर्यन कक्षा 10 का छात्र है। सुबह करीब 7:30 बजे वह स्कूल जा रहा था। गेट पर पहुंचा ही था तभी पहले से ही खड़े दूसरे स्कूल में पढ़ने वाले छह–सात छात्रों ने आर्यन को घेर लियाद। हाथ में पहने कड़े तथा लोहे के पंच से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में आर्यन के सिर में गहरी चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए छात्रों की पहचान बड़हलगंज के महादेवा मोहल्ला निवासी के रूप में हुई है। सभी नाबालिग हैं। प्रधानाचार्य उमेश प्रताप शाही की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले जाकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने हमलावरों के बैग से कड़ा और पंच बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें