फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका में 87 लोग चिह्नित, पुलिस ने दिया रेड कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली और राजघाट में सबसे अधिक उपद्रवी चिह्नित
विज्ञापन

गोरखपुर। बकरीद के मौके पर अशांति फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। साम्प्रदायिक सौहार्द न बिगड़े, इसके लिए 87 उपद्रवियों को चिह्नित किया गया है। पुलिस उन्हें पहले ही ‘रेड कार्ड’ देकर चेतावनी दे रही है। कोतवाली और राजघाट जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सबसे ज्यादा उपद्रवियों की पहचान की गई है। शहर क्षेत्र में अब तक 87 ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है जिनका पूर्व में विवादों से नाता रहा है, विशेषकर एनआरसी प्रदर्शन और बवाल में इनकी भूमिका सामने आई थी।
विज्ञापन

ऐसे लोगों को रेड कार्ड देकर चेतावनी दी जा रही है कि यदि बकरीद के दौरान किसी विवाद या उपद्रव में नाम सामने आया तो तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अधिकारियों ने 07 से 10 जून तक विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। जिसके अनुपालन में मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास फोर्स तैनात करने के साथ ही संवेदनशील व कुर्बानी स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं, ताकि हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके। संवेदनशील इलाकों में फोर्स के साथ अधिकारी गश्त कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से बातचीत कर यह अपील की जा रही है कि वे बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। अराजकता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एसपी सिटी ने बताया कि कोतवाली और राजघाट पुलिस चिह्नित लोगों को रेड कार्ड दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें