फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 75 मेधावियों को मिलेंगे स्वर्ण पदक, इनमें 73 प्रतिशत बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 25 अगस्त को आयोजित 44वें दीक्षांत समारोह में 75 मेधावियों को कुलाधपति आनंदीबेन पटेल 161 स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। इस बार भी पदकों पर बेटियों का वर्चस्व दिखा है। कुल 55 पदक छात्राओं को (73.33 फीसदी) तथा 20 पदक छात्रों को (26.67 प्रतिशत) मिलेंगे।
विज्ञापन

डीडीयू में मंगलवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में आयोजित कार्य परिषद की बैठक में स्वर्ण पदक विजेताओं के नाम पर मुहर लगाई गई। विश्वविद्यालय स्वर्ण पदकों की कुल संख्या 71 है, जिनमें 50 छात्राएं (70.42 प्रतिशत) और 21 छात्र (29.58 प्रतिशत) शामिल हैं। स्मृति पदकों की कुल संख्या 90 है, जिनमें 69 छात्राएं (76.77 प्रतिशत) और 21 छात्र (23.33 प्रतिशत) शामिल हैं। डीडीयू के 43वें दीक्षांत समारोह में कुल 55 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक तथा 85 स्मृति पदक प्रदान किए गए थे।
दीक्षांत में 77,887 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री : सत्र 2024-25 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में कुल 73,887 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें कैंपस के 7,711 विद्यार्थी हैं। इनमें 4,458 छात्राएं (57.81 प्रतिशत) और 3,253 छात्र (42.19 प्रतिशत) होंगे। कॉलेजों के कुल 66,176 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 46,178 छात्राएं (69.78 प्रतिशत) और 19,998 छात्र (30.22 प्रतिशत) होंगे। इस प्रकार कुल 50,636 डिग्रियां छात्राओं (68.53 प्रतिशत) और 23,251 डिग्रियां छात्रों को (31.47 प्रतिशत) प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

301 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि : इस बार 301 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएंगी। इनमें कला संकाय के 117, विज्ञान के 99, वाणिज्य के 35, शिक्षा संकाय के 31, विधि संकाय के 11 तथा कृषि के 8 शोधार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें