फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नए वार्डों में 129 करोड़ की लागत से बनेंगी 64 नाले-नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने शासन को भेजेगा प्रस्ताव, शहर को मिलेगी जलजमाव से निजात
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने नगरीय जलनिकासी योजना के तहत 129 करोड़ रुपये की लागत से 56 किलोमीटर लंबाई में 64 नाले-नालियों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई तो अगले वर्ष से शहरवासियों को बड़ी राहत मिल जाएगी।
नगर निगम क्षेत्र में कई जगह जलभराव होता है। जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम नए नाले-नालियां बनाई जा रही हैं। कई क्षेत्रों में अभी भी नाले-नालियां बनाई जानी हैं। नगर निगम ने कई क्षेत्रों में इसका प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। पार्षदों के सुझाव और निगम के इंजीनियरों के सर्वे के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया गया है। वर्तमान में लोक निर्माण विभाग हाईवे के किनारे बड़े नाले बना रहा है, जबकि जल निगम 10 वार्डों में गोड़धोइया नाले का निर्माण कर रहा है। इसके बावजूद हल्की बारिश में कई इलाकों में जलभराव हो रहा है। नई योजना से इस समस्या का स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें