फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देवरिया की शराब फैक्टरी के लिए निकला 40 टन मक्का शहर से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट कस्बे से ट्रक सहित माल गायब, कीमत करीब 8.84 लाख रुपये
विज्ञापन

ट्रक मालिक और चालक पर मिलीभगत का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर। बिहार के मोतिहारी जिले से देवरिया स्थित एक शराब फैक्टरी के लिए रवाना हुआ लगभग 40 टन मक्का गोरखपुर में रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। गायब मक्के की कीमत करीब 8 लाख 84 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित व्यापारी ने ट्रक मालिक और चालक पर मिलीभगत कर माल गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोतिहारी जिले के मां लक्ष्मी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर किशोर शाह ने 17 अक्तूबर को 40 टन 810 किलो मक्का एक ट्रक में लोड कराया था, जिसे देवरिया की एक डिस्टलरी फैक्टरी में उतारा जाना था। लेकिन ट्रक गंतव्य तक नहीं पहुंचा। पीड़ित किशोर शाह ने बताया कि पड़ताल के दौरान पता चला कि ट्रक का मालिक गुलरिहा के मोहम्मद बरवां निवासी मेहताब आलम है, जबकि चालक जुनैद शेख, चिलबिलवां भटहट कस्बे के पास का है। व्यापारी के अनुसार, उन्होंने ट्रक की लोकेशन ट्रेस करते हुए भटहट कस्बे के बड़हरिया रोड पर ट्रक को देखा, लेकिन तब तक गाड़ी की नंबर प्लेट बदल दी गई थी। जब वे रात में ही भटहट चौकी पहुंचे और तहरीर दी, तो उसी दौरान ट्रक वहां से गायब कर दिया गया। किशोर शाह का आरोप है कि चौकी पर मौजूद एक सिपाही ने तहरीर लेने के बाद कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बिहार जाकर केस दर्ज कराने की सलाह दी। इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित से बात कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें