गोरखपुर। मथुरा में नौ से 11 नवंबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर (पुरुष व महिला) कुश्ती प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर की टीम का चयन मंगलवार को किया गया। प्रदेशीय प्रतियोगिता में 30 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें महिला फ्री स्टाइल में 10 के साथ ही पुरुष वर्ग के ग्रीको रोमन के लिए 10-10 खिलाड़ी चयनित हुए हैं।
जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह व सचिव माया शंकर शुक्ल ने बताया कि सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल में पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल में 57 किलो में कृष्णानगर व्यायामशाला के जर्नादन यादव, 61 किलो में पक्कीबाग के जितेंद्र यादव, 65 किलो में ज्वाला, 70 किलो में रेलवे स्टेडियम के आशुतोष, 74 किलो में रंजीत, 79 में उपेंद्र, 86 में आशुतोष और 92 में रेलवे स्टेडियम के विकास का चयन हुआ।