फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बसंत पंचमी स्नान के लिए शहर से चलेंगी 250 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बस स्टेशन व नंदानगर बस स्टेशन पर प्रयागराज से पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन



गोरखपुर। बसंत पंचमी स्नान को लेकर परिवहन निगम ने एक बार फिर व्यवस्था में जुट गया है। निगम की ओर से शहर के रेलवे बस स्टेशन, कचहरी व नौसड़ बस स्टेशन से लगभग 250 बसें प्रयागराज के लिए चलाई जाएंगी। ताकि प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को परेशानी न होने पाए।

शुक्रवार को रेलवे बस स्टेशन पर प्रयागराज से आने व स्थानीय क्षेत्र देवरिया, कुशीनगर, पडरौना आदि को जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा रही। देवरिया जा रहे यात्री प्रदीप ने बताया कि वह प्रयागराज से आ रहे हैं। देवरिया के लिए दो बस भीड़ के कारण छोड़ दिए हैं। तीसरी बस आई तो इससे देवरिया जा रहे हैं। हालांकि प्रयागराज की यात्रा काफी सुखद रही संगम स्नान के बाद मन खुश हो गया। वहीं परिवहन निगम के आरएम लव कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय क्षेत्रों में बसें बढ़ाई जा रहीं हैं। साथ ही बसंत पंचमी स्नान को लेकर फिर 250 बसों को शहर से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदानगर बस स्टेशन पर बसें रहीं पर्याप्त
शहर के नंदानगर बस स्टेशन पर बसें पर्याप्त रहीं। प्रयागराज से वापस आकर बिहार जा रहे यात्री अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि प्रयागराज से परिवहन निगम की बस से गोरखपुर आ गए हैं। वहां से ऑटो से नंदानगर आए। यहां निजी बसों के चालक यात्रियों का इंतजार करते मिले। प्रयागराज जाकर मन प्रसन्न हुआ है अब निजी बस से बिहार अपने घर जा रहे हैं। हमारी यात्रा काफी सुखद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें