फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 35 लाख के 224 मोबाइल फोन बरामद, पुलिस ने स्वामियों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सीसीटीएनएस टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न थाना क्षेत्र से 35 लाख पांच हजार 681 रुपये के 224 खोए मोबाइल को खोज निकाला। सोमवार को पुलिस लाइंस स्थित व्हाइट हाउस में अलग-अलग थाना क्षेत्र के स्वामियों को बुलाकर उनके मोबाइल सौंप दिए।
विज्ञापन




पुलिस लाइन में दोपहर ढाई बजे मोबाइल स्वामियों को बुलाया गया था। मोबाइल पाने की खुशी में उत्साहित होकर लोग पहुंचे। वहां एसपी सिटी अभिनव त्यागी के हाथों एक-एक कर सभी को मोबाइल सौंपा। एसपी सिटी ने सीसीटीएनए टीम की तारीफ भी की। अलग-अलग दिनों में विभिन्न थानों से मोबाइल गायब होने की सूचना मिली थी। सीईआईआर पोर्टल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर टीम को गायब मोबाइल खोजने में कामयाबी मिली। एसपी सिटी ने बताया कि पोर्टल शुरू होने के बाद अब तक विभिन्न चरणों में जिले से कुल 772 मोबाइल, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 1,27,78,417 रुपये है, बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें